
CG में कल बंद रहेंगी शराब और मांस-मटन की सभी दुकानें, शासन ने इस वजह से जारी किया आदेश
By Dinesh chourasiya








इसी बीच राम नवमी को लेकर प्रशासन ने आदेश जारी किया है। राम नवमी के अवसर पर प्रदेश में शराब की बिक्री नहीं होगी। इस संबंध में आबकारी विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। वहीं राजधानी रायपुर में नॉनवेज की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। नगरीय प्रशासन और विकास विभाग ने रायपुर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि, मीट दुकानें बंद रहेंगी। दुकानें खुली रहने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
निगम के स्वास्थ्य विभाग ने 17 अप्रैल राम नवमी और 21 अप्रैल महावीर जयंती के दिन पशुवध गृह और मांस बिक्री दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। किसी भी दुकान में मांस बिक्री करते पाए जाने पर जब्ती और कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद से रामनवमी के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। इससे पहले इस अवसरपर सामान्य अवकाश होता था। सार्वजनिक अवकाश में दफ्तरों के साथ बैंक भी बंद रहेंगे।








