
भिलाई के न्यू बसंत टॉकीज के पास खड़ी बीएमडब्ल्यू कार में मिली ,लाश से मचा हड़कंप, छावनी पुलिस ने शुरू की जांच
By Dinesh chourasiya







भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत न्यू बसंत टॉकीज के समीप स्थित शिवम मोटर्स के एक बीएमडब्ल्यू कार के अंदर सड़ी- गली अवस्था में एक अधेड़ की लाश मिली है। छावनी पुलिस द्वारा बॉडी को कार से निकाल कर पीएम के लिए भेज दिया गया है। परंतु अति व्यस्ततम मार्ग फोरलेन रोड के समीप एक खड़े हुए कार में बॉडी मिलने के कारण क्षेत्र में सनसनी फैल गई। फिलहाल मर्ग कायम कर पुलिस द्वारा विवेचना की जा रही है। शिवम मोटर्स में लगे सीसीटीवी कैमरा की मदद से मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।




छावनी पुलिस के मुताबिक अभी-अभी न्यू बसंत टॉकीज के समीप स्थित शिवम मोटर्स के सामने खड़े एक रायपुर पासिंग वाहन बीएमडब्ल्यू कार सीजी 04 सी एक्स 0360 के अंदर एक लाश होने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर से पुलिस ने मौका स्थल पहुंच कर बॉडी को बाहर निकाल। जो लगभग 45 वर्ष का पुरुष है जो टी-शर्ट एवं जींस पहने हुए हैं। पुलिस ने बताया कि कर करीब डेढ़ माह से खड़ी हुई है जिसका एक दरवाजा भी खराब है। फिलहाल बॉडी को उठाकर पीएम के लिए भेजा गया है और मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। कर के अंदर बॉडी कैसे पहुंची इसकी जांच के लिए सीसी आसपास के सीसीटीवी फुटेज का पुलिस द्वारा अवलोकन किया जा रहा है। साथ ही पुलिस के द्वारा शिनाख्त के प्रयास किया जा रहे हैं।”




