Uncategorized

दुर्ग एसपी ने 2 आरक्षकों को किया सस्पेंड: होली के दिन शराब के नशे में ड्यूटी से गायब रहकर लोगों से कर रहे थे दुर्व्यवहार

By Dinesh chourasiya

जितेंद्र शुक्ला, एसपी दुर्ग - Dainik Bhaskar

दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने ड्यूटी से गायब रहकर शराब के नशे में लोगों से गलत व्यवहार करने वाले दो आरक्षकों को सस्पेंड कर दिया है। दोनों आरक्षक मोहन नगर और नंदिनी नगर थाने में पदस्थ थे।

एसपी जितेंद्र शुक्ला को शिकायत मिली थी कि नंदिनी थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक छोटेलाल यादव और मोहन नगर थाने में पदस्थ आरक्षक जनार्दन सिंह होली में जहां ड्यूटी लगाई गई थी, वो उस प्वाइंट पर ड्यूटी न कर शराब के नशे में किसी से अभद्र व्यवहार कर रहे थे।

प्रधान आरक्षक को किया सस्पेंड

नंदिनी थाना क्षेत्र के सेमरिया गिरटोला निवासी उमेश कुमार जैन (30) ने एसपी से शिकायत की थी। प्रधान आरक्षक छोटेलाल यादव उसे फोन पर धमकी देकर गाली-गलौज कर रहा है। छोटेलाल ने 24 और 26 मार्च को उमेश को फोन किया और उससे अभद्र व्यवहार किया।

उमेश ने उसके अभद्र व्यवहार की आडियो रिकार्डिंग कर ली और उसे एसपी को सौंप दी। इसके बाद एसपी ने 27 मार्च को प्रधान आरक्षक छोटेलाल को सस्पेंड कर दिया है।

आरक्षक सस्पेंड

होली की ड्यूटी करने के बजाय आरक्षक पीने बैठ गया दारू

मोहन नगर थाने में पदस्थ आरक्षक जनार्दन सिंह को भी एसपी ने सस्पेंड किया है। एसपी ने जनार्दन सिंह की ड्यूटी होली में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 24 मार्च से मोहन नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत संग्राम चौक उरला में लगाई थी।

इसी दौरान एसपी ने वहां औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आरक्षक ड्यूटी से नदारद रहा। जब उसका पता लगाया गया तो वो नशे की हालत में मिला। इस पर एसपी ने उसे तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।

Related Articles

Back to top button