भिलाई सहित दुर्ग में नेताओं पर दिखा होली का खुमार:दुर्ग लोकसभा के कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों ने बजाया नगाड़ा, फाग गीतों पर झूमते दिखे
By Dinesh chourasiya

रंगों के त्योहार होली का खुमार धीरे-धीरे आम जनता पर ही नहीं बल्कि नेताओं पर भी दिखने लगा है। दुर्ग से लोकसभा सांसद और बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी विजय बघेल भी होली के रंग में दिखे। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक वाद्य यंत्र नगाड़ा बजाते हुए विजय बघेल फाग की मस्ती में दिखे।
वहीं प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और दुर्ग लोकसभा प्रत्याशी राजेंद्र साहू भी फाग की मस्ती में झूमते नजर आए। राजेंद्र साहू ने भी जमकर नगाडा बजाया और छत्तीसगढ़ी फाग गीत में झूमते नजर आए।








बता दें कि होली के त्योहार पर छत्तीसगढ़ में नगाड़ा बजाने की खास प्रथा है। जिसे छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों के साथ-साथ शहरी इलाकों में बखूबी इस प्रथा का निर्वहन किया जाता है।
दुर्ग लोकसभा के वर्तमान सांसद और बीजेपी प्रत्याशी विजय बघेल और कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू भी होली के दिन इस परंपरा का निर्वहन करते नजर आए। दोनों ने अलग-अलग जगह पर जमकर नगाडा बजाया और फाग गीत में झूमते नजर आए।




