
भिलाई के कोहका में शराब का सेवन बना दो लोगों की मौत का कारण पिकअप वाहन की चपेट में आने से दो लोगो की दर्द नाक मौत
By Dinesh chourasiya







भिलाई के कोहका में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक पिकअप वाहन ने स्कूटी सवार को जबरदस्त ठोकर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल हो गया था
मिली जानकारी के अनुसार मामला अवंती बाई चौक कोहका का है जहां एक लोडिंग वाहन ने स्कूटी सवार दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर ही कैम्प निवासी मनीराम (46 वर्ष) की मौत हो गई वहीं दूसरे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। मनीराम अपने मित्र के साथ भाई के घर रात में कोहका जा रहा था। बताया जा रहा है कि अवंती बाई चौक पर एक्सिडेंट करने वाली पिकअप वाहन का चालक नशे में धूत था कुछ देर पहले भी एक दुपहिया वाहन चालक को ठोकर मार आगे बढ़ गया । घायल दुपहिया चालक को हाईटेक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृत मनीराम के दोस्त को गंभीर अवस्था में सुपेला लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल में हंगामा करना शुरू कर दिया। परिजनों ने पूरे अस्पताल को घेर लिया और मुआवजे की मांग कर रहे हैं फिलहाल पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया और आगे की कार्रवाई कर रही है








