भिलाई के सपना टाकीज महिला ने खुद को किया आग के हवाले:मिट्टी तेल छिड़कर लगा ली आग, 90 प्रतिशत जलने से हालत गंभीर
By Dinesh chourasiya

भिलाई में एक 42 वर्षीय महिला ने मिट्टी तेल डालकर खुद को आग लगा ली। 90 प्रतिशत जल जाने से उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे इलाज के लिए सेक्टर 9 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
छावनी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें बुधवार सुबह सूचना मिली थी कि सपना टाकीज के पास किसी महिला ने आग लगा ली है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि हर्षा शर्मा नाम की महिला ने खुद से अपने आपको आग लगाई है। जिस समय उसने आग लगाई घर कोई नहीं था। घर वालों ने जब उसकी चींख पुकार सुनी तो वो लोग बाहर से अंदर भागे और आग को बड़ी मुस्किल से बुझाया।







जबतक आग पर काबू पाया जाता हर्षा बुरी तरह झुलस चुकी थी। उसकी हालत काफी खराब होने से घऱ वाले तुरंत उसे सेक्टर 9 हॉस्पिटल लेकर पहुंचा। वहां बर्न यूनिट में भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है।
तहसीलदार के बयान में खुद को बताया जिम्मेदार
भिलाई के तहसीलदार गुरुदत्त पंचभाये और छावनी पुलिस महिला का मरणोपरांत बयान लेने सेक्टर 9 हॉस्पिटल पहुंचे थे। वहां महिला ने बताया कि उसने खुद से आग लगाई है। उसके लिए उसने किसी को जिम्मेदार नहीं बताया है। महिला की इस घटना बाद से परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल है।




घर में पति और एक बेटी हैं
महिला की एक 23 साल की बेटी बस है। पति टीपू शर्मा जनरल स्टोर चलाता है। बताया जा रहा है कि हर्षा शर्मा काफी लंबे समय किसी बात को लेकर मानसिक रूप से परेशान रहती थी। पुलिस आग लगाने का कारण जानने के लिए मोहल्ले के लोगों जान पहचान, रिश्तेदार और महिला के पति व बेटी से पूछताछ करेगी।




