Uncategorized

BREAKING NEWS : संजय मुखर्जी होंगे पश्चिम बंगाल के नए डीजीपी, चुनाव आयोग ने की नियुक्ति

By Dinesh chourasiya

 

: निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पद पर संजय मुखर्जी की नियुक्ति की। आयोग ने एक प्रेस रिलीज जारी कर यह जानकारी दी है।

 

गौरतलब है कि एक दिन पहले आयोग ने यहां के पश्चिम बंगाल के DGP राजीव कुमार और 6 राज्यों के गृह सचिव को पद से हटा दिया था। इसके बाद आयोग ने राज्य सरकार से तीन नाम मांगे थे। सरकार ने विवेक सहाय, संजय मुखर्जी और राजेश कुमार का नाम दिया था। राजीव कुमार के हटने के बाद एक दिन के लिए अंतरिम DGP के तौर पर विवेक सहाय ने पद संभाला था। चुनाव आयोग ने इसके बाद संजय मुखर्जी के नाम पर मुहर लगाई है।

मुखर्जी फायर डिपार्टमेंट की संभाल रहे थे जिम्मेदारी
संजय मुखर्जी 1989 बैच के IPS अधिकारी हैं और अब तक फायर डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वहीं, पूर्व डीजीपी राजीव कुमार को इंफॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट में सचिव बना दिया गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए ये कदम उठाए गए हैं। चुनाव आयोग ने मंगलवार को 6 राज्यों के गृह सचिवों को भी हटाने का आदेश दिया था।

Related Articles

Back to top button