
छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में देर रात बड़ी सर्जरी रायपुर रेंज IG अमरेश मिश्रा को मिला अतिरिक्त प्रभार: बनाए गए EOW-ACB के आईजी पहले EOW -ACB का कार्यभार समाल रहते थे संविदा में नियुक्त डीजी डीएम अवस्थी
By Dinesh chourasiya
रायपुर। राज्य शासन द्वारा भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी अमरेश मिश्रा महानिरीक्षक रायपुर को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ पुलिस महानिरीक्षक, छत्तीसगढ़ राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
राज्य सरकार ने देर रात आदेश जारी कर आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो और एंटी करप्शन ब्यूरो में आईजी का प्रभार आईपीएस अमरेश मिश्रा को सौंपा है।







राज्य सरकार के आदेश में यह उल्लिखित है कि अमरेश मिश्रा रायपुर आईजी के साथ अतिरिक्त रुप से एसीबी और ईओडब्लू में आईजी का दायित्व सम्हालेंगे।
ज्ञात हो कि ACB और EOW में प्रभार डीजी डीएम अवस्थी सम्भाल रहे थे। डी एम अवस्थी संविदा पर नियुक्त थे, उनकी संविदा अवधि मार्च के अंतिम सप्ताह में समाप्त होनी है।
यह अभी स्पष्ट नहीं है कि डीजी डीएम अवस्थी संविदा अवधि पूरी करेंगे और तब विदाई लेंगे या कि विदाई ले चुके हैं या फिर उनकी संविदा अवधि में वृद्धि होनी है।




2005 बैच के आईपीएस अधिकारी अमरेश मिश्रा की गिनती तेज तर्रार अफ़सरों में होती है। अमरेश मिश्रा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर NIA में डीआईजी पद पर थे।
प्रतिनियुक्ति की अवधि पूरी होने के पहले ही उन्हें वापस बुलाया गया। छत्तीसगढ़ में वे नारायणपुर, दंतेवाड़ा, रायपुर दुर्ग और कोरबा ज़िलों के एसपी रह चुके हैं। प्रतिनियुक्ति से वापसी के बाद अमरेश मिश्रा को रायपुर रेंज आईजी बनाया गया है। देखे आदेश…





