Uncategorized

रायपुर रेलवे स्टेशन में GST की दबिश जारी, 139 पैकेट जब्त… राधा स्वामी कारगो की GST चोरी पकड़ने टीम पहुंची दुर्ग

By Dinesh chourasiya

जीएसटी डिपार्टमेंट यदि श्री राधा स्वामी कारगो के देशभर में मौजूद पार्सल ऑफिस के ठिकानों पर एक साथ जांच करें तो संभव है कि एक बड़ी जीएसटी चोरी का खुलासा हो सकता है. सूत्रों के मुताबिक श्री राधा स्वामी कारगो का रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर के अलावा देश की राजधानी उज्जैन, बीकानेर, निजामुद्दीन, सिंकदराबाद, गोरखपुर के अलावा देश के और कई रेलवे स्टेशनों में भी इनकी कारगो सेवाएं उपलब्ध है.

139 पैकेट पार्सल जब्त

GST सूत्रों के मुताबिक मंगलवार से जारी कार्रवाई में अब तक 139 पैकेट पार्सल जब्त किए जाने की सूचना है. इसमें ट्रेन नंबर 18030 में से उतारे गए 62 पैकेट, मेल एक्सप्रेस से उतारे गए 6 पैकेट पार्सल, ट्रेन नंबर 12130 ट्रेन नंबर से उतारे गए 71 पैकेट श्री राधा स्वामी कारगो, एजेंट अरविंद सिं और एजेंट रमन लाल के बताए जा रहे है. वहीं अब भी रायपुर रेलवे स्टेशन के पार्सल ऑफिस और दुर्ग के पार्सल ऑफिस में जीएसटी की कार्रवाई जारी है. बता दें कि उक्त सभी सामान जब्त लीट के माध्यम से ट्रेन से बुक होकर रायपुर पहुंचे थे.

Related Articles

Back to top button