Uncategorized

दुर्ग पुलिस ने महाराष्ट्र से महिला ड्रग पैडलर को दबोचा ब्राउन शुगर मामले में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद जुड़े थे तार 

By Dinesh chourasiya

दुर्ग जिले में प्रतिबंधित ब्राउन शुगर की ब्रिकी करने वाली महिला चित्रा ठाकुर को सिटी कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया है। पहली बार ऐसा हुआ है कि पुलिस ने लोकल इनपुट की मदद से किसी महिला पैडलर को पकड़ा है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को शिवपारा में ब्राउन शुगर बेचने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस ने 10 फरवरी को बाबू तालाब के पास शिवपारा दुर्ग में लक्की महार (29 वर्ष) और लल्ला ढीमर (24 साल) को ब्राउन शुगर बेचने के मामले में गिरफ्तार किया था।

नागपुर से महिला को पकड़ लाई पुलिस

आरोपियों ने पूछताछ में चित्रा ठाकुर के बारे में बताया। जिस पर पुलिस की टीम आरोपी को लेकर 15 फरवरी को महाराष्ट्र के नागपुर पहुंची। जहां आरोपी लक्की ने ब्राउन शुगर बेचने वाली महिला को देखकर पहचान की और पुलिस ने उसे धर दबोचा।

गिरफ्तार कर जेला गया जेल

चित्रा ठाकुर पति मनोज रांगडाले नागपुर के इतवारी रेल्वे स्टेशन शांति नगर में रहती है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button