दुर्ग में गोंडवाना भवन के लिए 50 लाख की घोषणा:CM साय बोले- भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के लिए देंगे 25 लाख
By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को दुर्ग में आयोजित वीर नारायण सिंह बलिदान दिवस समारोह और मंत्री-विधायक सम्मान 2024 कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान विष्णु देव साय ने गोंडवाना भवन के लिए 50 लाख और राजेंद्र प्रसाद चौक में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के लिए 25 लाख की घोषणा की।
कार्यक्रम में CM साय का स्वागत आदिवासी परंपरा से हुआ। वहीं साय ने रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही कार्यक्रम में साय ने कहा कि शाम को हेलीकॉप्टर नहीं उड़ पाएगा, इसलिए जल्दी जाना है।







विधायकों का सम्मान किया गया
कार्यक्रम में दुर्ग सिविल लाइन स्थित गोंडवाना भवन में आदिवासी समाज की ओर से इन सभी विधायकों का सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री के साय के साथ मंत्री दयाल दास बघेल, विधायक गजेंद्र यादव, विधायक ललित चंद्राकर, विधायक डोमन लाल कोर्सवाडा, बीजेपी जिलाध्यक्ष और स्थानीय नेता मौजूद रहे।
केंद्रीय गोड़ महासभा ने आयोजित किया था कार्यक्रम




सम्मान समारोह का आयोजन केंद्रीय गोड़ महासभा धमधागढ़ ने आयोजित किया था। केंद्रीय गोड़ महासभा धमधागढ़ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमडी ठाकुर ने बताया था कि उनके समाज में राजा नरेश चंद्र ही ऐसे आदिवासी नेता थे, जिन्हें अविभाजित मध्य प्रदेश का 13 दिन के लिए मुख्यमंत्री बनाया गया था।
इसके बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि आदिवासी राज्य छत्तीसगढ़ में इस समाज से विष्णुदेव साय को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया है। इससे आदिवासी समाज काफी गर्व महसूस कर रहा है।
गोंडवाना भवन में सम्मान समारोह




