बालोद, 25 अगस्त 2026। आम आदमी पार्टी के महासदस्यता अभियान के तहत जिला बालोद में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आम आदमी पार्टी के बालोद जिला अध्यक्ष श्री बालक सिंह साहू ने की।
बैठक की शुरुआत पार्टी के नवनियुक्त तेज-तर्रार संगठन विस्तारक श्री उज्जवल दीवान के स्वागत से हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष श्री घनश्याम चंद्राकर सहित पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
बैठक को संबोधित करते हुए श्री उज्जवल दीवान ने कहा कि छोटे-छोटे प्रयासों और प्रभावी जनसंपर्क के माध्यम से पार्टी का व्यापक विस्तार किया जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया।
इस दौरान पार्टी संगठन एवं आम जनता से जुड़े विभिन्न जमीनी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने स्थानीय स्तर पर जनता की समस्याओं को उठाने तथा संगठन को मजबूत करने को लेकर अपने विचार साझा किए।
बैठक के अंत में किसान विंग के प्रदेश अध्यक्ष श्री तारेंद्र चंद्राकर ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने संगठन विस्तार कर पार्टी को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
बैठक में प्रमुख रूप से डॉ. भुनेश्वर कुंभकार, डॉ. गुमान साहू, रोहित साहू, प्रकाश सोनकर, पारसमणी साहू, कांता गरिया, वामन चंद्राकर, अमोली निर्मलकर एवं राजेंद्र साहू सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अहिवारा में निकाली गई जबर पोरा रैली रैली में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं छत्तीसगढ़िया संस्कृति से जुड़े लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
6 hours ago
दुर्ग में 6 साल बच्ची की हत्या सहित रैप प्रकरण में मृत्युदंड दिलाने वाली विवेचना टीम सम्मानित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया सम्मानित
7 hours ago
CG में हसदेव नदी में 3 छात्र बहे,तलाश जारी:सेल्फी लेते फिसला पैर, बचाने कूदे 2 स्टूडेंट्स भी लापता, देवरी पिकनिक मनाने गए थे
7 hours ago
CG के मंत्री खुशवंत के बड़े भाई ने ज्वॉइन की कांग्रेस:भूपेश बघेल ने कराया प्रवेश, ढालदास बोले- जनता जानती है कि भाजपा क्या कर रही है
10 hours ago
दुर्ग पुलिस ने ढूंढा 201 गुम मोबाइल नागरिकों को लौटाई जा रही
11 hours ago
CG में चलती मालगाड़ी पर पथराव, लोको पायलट घायल:आरोपी फरार, गेवरा खदान कोयला लोड करने जा रही थी ट्रेन
11 hours ago
दक्षिण-मध्य छत्तीसगढ़ में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट:बंगाल में बने सिस्टम का असर,
11 hours ago
दुर्ग में बच्ची से दरिंदगी, सगे चाचा को फांसी की सजा:विशेष पॉक्सो अदालत के जज ने लिखा- ‘गर्दन में फंदा डालकर तब तक लटकाएं, जब तक मौत न हो जाए’
11 hours ago
सीमा नेताम का राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए चयन
11 hours ago
भिलाई में स्कूल जाने के लिए निकले तीन गुम नाबालिग बच्चों को छावनी पुलिस ने 06 घंटे के भीतर डोंगरगढ़ से सकुशल बरामद किया