Uncategorized

CG के डोंगरगढ़ प्रेम प्रसंग में युवक-युवती ने पीया कीटनाशक, प्रेमिका की मौत

By Dinesh chourasiya

राजनांदगाव ।  : डोंगरगढ़ इलाके के एक खेत में एक प्रेमी जोड़े कीटनाशक पीकर आत्महत्या की कोशिश की है। इस घटना में युवती की मौत और युवक की हालत गंभीर होने पर उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस जाँच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि 26 जनवरी की सुबह पुलिस को डोंगरगढ़ क्षेत्र के बेलगांव के समीप कोलेन्द्रा रोड में अज्ञात मोटर साइकिल होने की सूचना मिली। पुलिस टीम को जांच के दौरान पैरा में 35 वर्षीय अरूणा यादव पति गोपाल यादव निवासी ग्राम रामपुर जिला राजनांदगांव मृत हालत में मिली। वहीं 25 वर्षीय युवक परमानंद यादव ग्राम सिलखेडी बालोद निवासी बेहोशी की हालत में मिला।होश में आने के बाद पुलिस

 

पूछ्ताछ में युवक ने बताया कि दोनों का काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। घरवालों के डर से दोनों भागकर घटना के दो दिन पहले ही बेलगांव के पास खेत में जाकर कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिसके बाद युवती की मौत हो गई और युवक बेहोशी की हालत में मिला। पुलिस ने बाइक को जब्त कर मृतिका अरूणा के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

Related Articles

Back to top button