Uncategorized

दुर्ग जिले में तेजी से चोरी की गाड़ियां खोज रहा सशक्त ऐप इंजन और चेचिस नंबर की जांच कर जब्त की गई 12 गाड़ियां

By Dinesh chourasiya

राम गोपाल गर्ग, आईजी दुर्ग - Dainik Bhaskar

चोरी की गाड़ियों को पकड़ने के लिए एक सशक्त ऐप बनाया गया है। इस ऐप का उपयोग करके थानों की पुलिस लगातार चोरी के वाहन पकड़ रही है। ऐप लॉन्च होने के बाद से 12 चोरी के वाहनों को जब्त किया जा चुका है।

दुर्ग आईजी रामगोपाल गर्ग ने बताया कि छत्तीसगढ़ गृह मंत्रालय के द्वारा स्मार्ट पुलिसिंग के लिए एक सशक्त ऐप को लॉन्च किया गया था। वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं को ध्यान में रखते हुए दुर्ग आईजी ने इस सशक्त ऐप को विकसित कराया। 5 दिसंबर 2024 को लॉन्च किए गए इस ऐप की मदद से दुर्ग रेंज की पुलिसिंग और मजबूत और स्मार्ट हुई है।

ऐप के जरिए खोजी गई एक्टिवा गाड़ी

दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर खुद इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इसका बेहतर इस्तेमाल किया जा रहा है। 28 जनवरी को सुपेला थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा की पेट्रोलिंग टीम के आरक्षक सूर्या प्रताप सिंह और दुर्गेश सिंह ने पेट्रोलिंग के दौरान संदिग्ध वाहनों की जांच की।

जांच में उन्होंने फरीदनगर ग्राउंड के पास एक संदिग्ध रूप से खड़ी एक्टिवा के इंजन व चेसिस नंबर को सशक्त ऐप में चेक किया गया। इससे यह वाहन पद्मनाभपुर ना क्षेत्र से चोरी हुआ पाया गया। इसे जब्त कर पद्मनाभपुर थाने के हवाले किया गया।

इसी तरह मिलन चौक के पास बिना नंबर प्लेट की खड़ी एक स्प्लेंडर बाइक के इंजन व चेसिस की जब जांच की गई तो वो सुपेला थाना क्षेत्र से चोरी हुई पाई गई। इसे भी बरामद कर लिया गया।

ऐप के जरिए खोजी गई चोरी की बाइक

अब तक 12 चोरी की गाड़ियां हुई जब्त

सशक्त ऐप लॉन्च होने के बाद से अब तक दुर्ग जिले में कुल 12 चोरी हुए वाहनों को बरामद किया जा चुका है। इस एप से पुलिसिंग कार्य में तेजी आई है। दुर्ग जिले में अभी तक सशक्त ऐप को कुल 800 से ज्यादा अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा उपयोग किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button