Uncategorized

रायपुर में आर्थिक तंगी के कारण युवक ने दी जान:सुसाइड नोट में लिखा- कर्ज वसूलने वालों से परेशान होकर मर रहा हूं पुलिस मामले की जांच कर रही है

By Dinesh

बताया जा रहा है कि  नीरज कमरानी आर्थिक तंगी के चलते परेशान था। (फाइल फोटो) - Dainik Bhaskar

रायपुर में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। उसका शव मंगलवार को कमरे में मिला है। वहीं पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इससे आशंका है कि युवक ने कर्ज के चलते अपनी जान दी है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, तेलीबांधा के गली नंबर 7 निवासी नीरज कमरानी परिवार के साथ रहता था। मंगलवार सुबह जब काफी देर नीरज नहीं दिखा तो परिजन उसे देखने कमरे में पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

ये सुसाइड नोट लाश के पास से बरामद हुआ है।

कमरे में पंखे से लटक रहा था शव

पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा तो अंदर नीरज का शव पंखे से फांसी पर लटक रहा था। इस पर पुलिसकर्मियों ने उसे नीचे उतरवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। उससे पता चला है कि कर्ज वसूलने वालों से नीरज परेशान था।

सुसाइड नोट में नीरज ने लिखा है कि- मेरे घर वालों को परेशान मत करना, बजाज आंटी और कमला आंटी उनको अपना जीवन जीने दो प्लीज। आज फांसी लगा रहा हूं, बजाज आंटी और कमला आंटी आप दोनों से परेशान हूं। कृपया मेरे घर वालों को परेशान मत करना। आज मर रहा हूं, तो सिर्फ कर्ज के कारण मर रहा हूं।

मौत के बाद परिजन शोक में है। ।
मौत के बाद परिजन शोक में है। ।

थाना प्रभारी ने बताया कि, सुबह सूचना मिली थी कि एक युवक ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल खुदकुशी की वजह आर्थिक परेशानी बताया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button