Uncategorized

CG BREAKING : स्कूल बस और ट्रक की टक्कर, ड्राइवर समेत बड़ी संख्या में बच्चे हुए घायल, हादसे के बाद मची अफरा-तफरी …सभी घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

By Dinesh chourasiya

जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 8 बजे नगरी-सिहावा रोड पर नगरी की ओर से विद्याकुंज स्कूल के स्कूली बच्चों को बस लेकर जा रही थी. वहीं दूसरी ओर से तेज रफ्तार ट्रक ओवरटेक करते हुए आई. इस दौरान दोनों वाहनों में टक्कर हो गई. इस हादसे में आधा दर्जन बच्चे और बस के ड्राइवर घायल हो गए हैं. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों की मदद की और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया. जिला अस्पताल में सभी घायलों का इलाज जारी है, सभी की स्थिति सामान्य है.

Related Articles

Back to top button