Uncategorized

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने हाथ में अस्तुरा थाम बनाई ग्राहक दाढ़ी : दोस्त के रायपुर स्थित सेलून पहुंचे और दिया समाज ये संदेश

By Dinesh chourasiya

विधायक रिकेश ने सेलून में बनाई दाढ़ी - Dainik Bhaskar

वैशाली नगर से भाजपा के विधायक रिकेश सेन दूसरों से हटकर अलग कार्य करने के चलते हमेशा चर्चा में रहते हैं। इस समय उनका एक वीडियो सोशल में खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विधायक अपने दोस्त की दुकान में ग्राहक की दाढ़ी बनाते हुए दिख रहे हैं।

विधायक रिकेश सेन ने  बताया कि वो नए साल में राजधानी रायपुर परिवार के साथ गए थे। खाली समय में वो अपने दोस्त की सेलून की दुकान में चले गए। वहां उससे मिले और गले लगे। जब विधायक पहुंचे तो उनका दोस्त ग्राहकों की दाढ़ी बना रहा था। बिजी होने से वो विधायक से अच्छे से बात नहीं कर पा रहा था। इससे विधायक ने खुद हाथ में अस्तुरा उठाया और बोला की वो उसकी मदद करते हैं और दोनों मिलकर दुकान के सभी ग्राहकों के दाढ़ी बाल बनाएं। इसके बाद दोस्त के साथ गप्पे मारे और पुरानी यादों को ताजा किया।

विधायक रिकेश सेन ने कहा कि उनको दाढ़ी बनाता हुआ देखकर वहां कुछ कस्टमर असहज दिखे और काफी हैरान थे। इसके बाद उन्होंने खुद उन्हें समझाया कि उनका ये पुस्तैनी काम है। वो भले ही आज विधायक हैं, लेकिन अपनी जमीनी हकीकत को कभी नहीं भूलते हैं। उन्होंने लोगों को बताया कि राजनीति में आने से पहले वो खुद सेलून चलाते थे और लोगों के दाढ़ी बाल बनाते थे। ये उनके घर का पुश्तैनी काम है।

विधायक ने समाज को दिया से संदेश

वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन ने इस काम के जरिए समाज को एक संदेश दिया है। उनका कहना है कि हमें अपना पुराना काम नहीं भूलना चाहिए। लोग लोक-लाज में आकर अपनी जाति, धर्म छिपाने में लगे हुए हैं। कई ऐसे लोगों को मैं जानता हूं जो श्रीवास होने के बावजूद श्रीवास्तव लिखने लगे हैं। क्योंकि हमारा सेन समाज माइक्रो ओबीसी है।

आज की युवा पीढ़ी को सेन समाज से होने के लिए यह बताने में गुरेज हो रहा है। हमारे समाज का पुश्तैनी कार्य बाल, दाढ़ी बनाना है। इस क्षेत्र में बड़ा रोजगार का साधन है। लेकिन लोग दूसरे कार्य के लिए भटक जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं व अन्य लोगों को अपना मूल और पुश्तैनी काम नहीं छोड़ना चाहिए। इसी कार्य को लगन से करेंगे तो निश्चित तौर पर समाज का नाम रोशन करेंगे।

Related Articles

Back to top button