Uncategorized

नए साल का पहला जाम कहीं आपकी गाड़ी जप्त ना हो जाए क्योंकि दुर्ग यातायात विभाग पुलिस लेने जा रही सख्त एक्शन  शराब का सेवन करके गाड़ी चलाने वाले के ऊपर रहेगी पुलिस की पैनी नजर  दुर्ग भिलाई शहर में 40 पॉइंट बन गए हैं चेकिंग के  200 से अधिक पुलिस कर्मी रहेंगे शहर के चप्पे चप्पे पर तैनात

By Dinesh chourasiya

भिलाई| जिले में नए वर्ष को देखते हुए यातायात पुलिस हुडदंगी वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई करेगी। इसके लिए निरीक्षक स्तर की टीम गठित कर चार अलग-अलग जोन क्षेत्र में यातायात पुलिस दुर्ग और थाने के बल तैनात रहेंगे। फिक्स वाहन चेकिंग पाइंट एवं पेट्रोलिंग निर्धारित किए गए हैं।

ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान यदि कोई चालक शराब के नशे में, दो पहिया में तीन सवारी, बिना नंबर प्लेट, मोडिफाइड साइलेंसर और हुड़दंग करते वाहन चलाते हुए पाया गया तो उसका वाहन जब्त िकया जाएगा, जिसे 2 जनवरी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। साथ ही चालक का लाइसेंस 6 माह के लिए सस्पेंड किया जाएगा। यातायात पुलिस एवं थानों के बल के साथ शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में कुल 40 स्थानों पर चेकिंग पाइंट लगाया जाएगा। ब्रीथा एनलाइजर मशीन से चालकों की जांच होगी। यातायात के कुल 200 अधिकारी व कमर्चारी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।

Related Articles

Back to top button