छत्तीसगढ़

पति ने धारदार हथियार से पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस, पढ़िए पूरी खबर…

सरगुजा : CG CRIME : जिले में एक दिल दहला देने वाला वारदात सामने आया है. यहाँ चरित्र संदेह पर पति ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी मौत के घाट उत्तार दिया है. वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी के तलाश में जुट गई है. घटना सरगुजा के बतौली थाना का है.

 

 

 

मिली जानकारी के अनुसार, प्रभु नारायण मझवार निवासी सेमर पारा अपनी पत्नी प्यासों बाई के चरित्र पर शंका किया करता था. जिसे लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था. ऐसे में एक बार दोनों के बीच इस बात को लेकर जमकर विवाद हुआ. विवाद इतना बढ़ गया कि, आरोपी पति ने पत्नी की धारधार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी. फ़िलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button