छत्तीसगढ़

CG  : हाथियों का उत्पात जारी  कई घरों को तोड़ा, दहशत में ग्रामीण

By Dinesh chourasiya

जशपुर। CG NEWS : जशपुर जिले में हाथियों ने उत्पात मचा रखा है। ग्रामीण क्षेत्रों में हाथी ने पहुंचकर तोड़फोड़ की हैं। इसके कारण गांव वाले रतजगा करने को मजबूर हैं। हाथियों के आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं।

जानकारी अनुसार, जिले के कुनकुरी वनपरिक्षेत्र के पुटुकेला और खरवाटोली में शनिवार रात को दंतैल हाथी ने जमकर उत्पात मचाया है। यहां गजराज ने दो गांव के 6 से ज्यादा घरों में तोड़फोड़ की। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। क्षेत्र में लगातार हाथियों के विचरण के कारण ग्रामीण रतजगा करने को मजबूर हैं। घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है।

Related Articles

Back to top button