Uncategorized

दुर्ग में शासन ने मलकीत और चंद्रशेखर के परिवार को दिया 5 लाख का  मुआवजा:आप ने कहा दुर्ग के सूरज साहू परिवार से क्या दुश्मनी उनको जब मिलेगा मुवाजा 

By Dinesh chourasiya

राज्य सरकार ने खुर्सीपार में हुए मलकीत सिंह और भिलाई में चंद्रशेखर ठाकुर मर्डर केस में मुआवजे की घोषणा कर दी है। इन दोनों ही परिवार को 5-5 लाख रुपए का मुआवजा और कलेक्टोरेट दर पर नौकरी का आदेश दिया गया है। वहीं दुर्ग में अभी भी सूरज साहू का परिवार न्याय की आस में बैठा है। आप पार्टी का कहना है कि सरकार की इस साहू परिवार से क्या दुश्मिनी है, जो इनको मुआवजा देने की घोषणा नहीं की गई।

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद जारी किया गया मुआवजा का आदेश
मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद जारी किया गया मुआवजा का आदेश

आपको बता दें कि अनविभागीय दंडाधिकारी छावनी ने पत्र जारी करते हुए स्व. मलकीत सिंह और स्व. चंद्रशेखर ठाकुर के परिवार को मुआवजा की घोषणा की है। प्रभारी अधिकारी मुख्यमंत्री घोषणा जिला कार्यालय दुर्ग को लिखे पत्र में अनुविभागीय अधिकारी ने लिखा है कि 19 सितंबर को खुर्सीपार में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मृतक मलकीत सिंह की पत्नी और मृतक चंद्रशेखर ठाकुर के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की मुआवजा राशि और परिवार के एक सदस्य को कलेक्टोरेट दर पर नौकरी देने की घोषणा की थी। शासन द्वारा दोनों घोषणाओं को मानने पर पीड़ित परिवार में खुशी है।

अभी भी दुर्ग का साहू परिवार भूख हड़ताल पर

मुख्यमंत्री ने हत्या के दो मामलों में तो मुआवजा और नौकरी देने की घोषणा कर दी है, लेकिन एक परिवार अभी भी धरने पर बैठा है। दुर्ग के रहने वाले सूरज साहू की कुछ लोगों ने मिलकर निर्मम हत्या कर दी थी। सूरज की पत्नी, मां और पिता सहित आप पार्टी के नेता पिछले 5 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उन्होंने भी शासन से 50 लाख रुपए मुआवजा और पत्नी को नौकरी देने की मांग की थी, लेकिन उनकी मांग अब तक नहीं मानी गई है। इसे लेकर वो लोग अभी धरने पर बैठे हैं। इससे पहले भी वो लोग कलेक्टोरेट और विधायक आवास का घेराव कर चुके हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। आप पार्टी के नेता जशप्रीत सिंह का कहना है कि राज्य सरकार की दुर्ग के साहू परिवार से क्या दुश्मनी है, जो उनकी मांग को नहीं माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button