छत्तीसगढ़

रेल यात्री ध्यान दें:दुर्ग-गोंदिया मेमू रायपुर तक चलेगी, रायपुर- सिकंदराबाद का डोंगरगढ़ में अस्थाई ठहराव

By Dinesh chourasiya

15 से 23 अक्टूबर तक नवरात्रि के दौरान डोंगरगढ़ में कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों का अस्थाई ठहराव रहेगा। साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए गोंदिया-दुर्ग-गोंदिया मेमू एक्सप्रेस को नवरात्रि के दौरान रायपुर से चलाई जाएगी। इस ट्रेन का रायपुर से दुर्ग के बीच के लिए अलग समय सारणी जारी की गई है। दुर्ग से गोंदिया के बीच यह ट्रेन अपनी पूर्व निर्धारित समय के अनुसार चलती रहेगी। जारी आदेश के अनुसार रायपुर से सिकंदराबाद जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन शाम 6.34 को डोंगरगढ़ पहुंचेगी और दो मिनट रुककर अपने गंतव्य की ओर 6.36 बजे को रवाना हो जाएगी।

इसी तरह सिकंदराबाद से रायपुर आने वाली एक्सप्रेस ट्रेन डोंगरगढ़ में सुबह 11.24 को आएगी और 11.26 को छूटेगी। इसी तरह दुर्ग-गोंदिया मेमू पैसेंजर सुबह 5.15 को रायपुर से छूटेगी। 5.25 को सरोना, 5.31 को कुम्हारी, 5.38 को देवबलौदा, 5.43 को भिलाई, 5.48 को पावर हाउस, 5.53 को भिलाई नगर और सुबह 6.10 को दुर्ग पहुंचेगी। इसी तरह गोंदिया से लौटते समय यह ट्रेन रात 8.20 को दुर्ग, 9.10 को भिलाई नगर, 9.16 को पावर हाउस, 9.22 को भिलाई, 9.27 को देवबलौदा, 9.32 को डी-केबिन, 9.40 को कुम्हारी, 9.47 को सरोना और रात 10.30 को रायपुर पहुंचेगी।

Related Articles

Back to top button