Uncategorized

केरल में खाई में गिरी मजदूरों से भरी जीप, 9 लोगों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

By Dinesh chourasiya

 

 

केरल:  केरल के वायनाड जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक मजदूरों से भरी जीप खाई में गिर गई। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। जबकि हादसे में 2 लोग गंभीर रूप घायल हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना वायनाड जिले के थलापुझा के पास की है। बताया जा रहा है कि सभी मजदूर अपना काम खत्म करके घर की तरफ वापस लौट रहे थे। इसी दौरान जीप खाई में गिर गई। हादसे को लेकर केरल के सीएम​ पिनाराई विजयन ने शोक व्य​क्त किया है

 

घटना शुक्रवार की दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब वायनाड के मननथावाड़ी के पास हुई। 12 माली अपना काम खत्म करके जीप में सवार होकर घर की तरफ जा रहे थे। तभी मालियों से भरी जीप गहरी खाई में गिर गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच में जुट गई।

 

 

Related Articles

Back to top button