Uncategorized

  1. ऽ थाना खुर्सीपार क्षेत्र मे घटित हाईवा ट्रंक चोरी के मामले का खुलासा। ऽ कार से रेंकी कर पायलेटिंग करते हुए देते थे चोरी की घटना को अंजाम।ऽ हाईवा ट्रंक चोर कबाड़ी और गोदाम का मालिक कुल 5 आरोपी गिरफ्तार।ऽ चोरी के ट्रक को गैस कटर से काटकर चंद घंटो मे कर देते थे कबाड मे तब्दील।ऽ ओरोपियो के कब्जे से हाईवा ट्रक का कटा पार्टस, ईंजन, टायर, नंबर प्लेट, डाला, गैस कटर, गैस सिलेडंर, नकदी रकम 1 लाख 25 हजार एवं घटना मे प्रयुक्त होण्डा कार जुमला कीमत 15 लाख की मषरूका बरामद।

    आरोपियान:-
    1. आयुष कुमार पाण्डे आ0 हरेन्द्र पाण्डे उम्र 30 साल सा0 32/5 ए मैत्री नगर रिसाली भिलाई थाना नेवई ।
    2. आबिद अंसारी आ0 मो0 आषिफ उम्र 33 साल सा0 फाफाडीह बेगम बाई गली पदमनाभपुर दुर्ग।
    3. मो0 अहमद आ0 मो0 जाफर उम्र 40 साल सा0 ग्राम सेलुद वार्ड नं 1 थाना उतई जिला दुर्ग।
    4. मो0 साकिब आ0 मो0 सोयेब उम्र 38 साल सा0 बिरगाव गाजीनगर थाना उरला खम्तरई जिला दुर्ग।
    5. षिव बच्चा तिवारी आ0 नथनी तिवारी उम्र 55 साल सा0 रामेष्वर नगर थाना भनपुरी रायपुर।

——–//——-
विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी ड्राईवर अवध बंजारे आ. भागवत बंजारे उम्र 45 साल सा0 गुरू घासीदास नगर खुर्सीपार भिलाई की रिर्पोट दर्ज कराया कि वाहन मालिक अनिल पाण्डे खुर्सीपार का वाहन हाईवा ट्रक सीजी 12 सी 2255 को दिनांक 24.06.23 के दोपहर 3.00 बजे खाली कर हाईवा ट्रक आफताब गैरेज के पास डबरापारा चौक खुर्सीपार मे खडी कर अपने घर खुर्सीपार चला गया दिनांक 26.06.23 के सुबह 9.30 बजे आफताब गैरेज के पास आया और देखा कि वहा हाईवा ट्रक जहा रखा था वह वहा खडी नही है वह हाईवा ट्रक के मालिक अनिल पाण्डे (यूपी) गये हुए थे उनहे मोबाईल फोन से घटना के बारे मे बताया ट्रक को आस-पास बहुत तलाष किया उसका पता नही चला, कोई अज्ञात चोर द्वारा खाली हाईवा ट्रक सीजी 12 सी 2255 को चोरी कर ले जाने की रिर्पोट दिनांक 02.07.23 को दर्ज कराया श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग सलभ सिन्हा (भा.पु.से.) अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्री संजय ध्रुव (रा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक, छावनी श्री आषीष कुमार बंछोर (रा.पु.से.) एवं उप पुलिस अधीक्षक, (क्राईम) श्री राजीव शर्मा (रा.पु.से.) के मार्गदर्षन में सायबर सेल टीम दुर्ग एवं थाना खुर्सीपार की संयुक्त टीम गठित कर आरोपियो की पतासाजी कर माल बरामदगी हेतु लगाया गया।
टीम द्वारा सूचना प्राप्ति के तत्काल बाद घटनास्थल डबरापारा चौक खुर्सीपार पहुच कर घटना स्थल का अवलोकन कर घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरो व मुखबीरो की सुचना पर एक सफेद कार क्रमांक सीजी 15 सीयू 1110 को चोरी हुई हाईवा के आस-पास चक्कर मारते देखा गया। सीसीटीवी कैमरे का सूक्ष्मता से अवलोकन करने पर पता चला कि ट्रक चोर गिरोह होण्डा कार से चोरी गई हाईवा की रेकी कर मौका मिलते ही मास्टर चाबी से हाईवा को चालु कर कार अपने पिछे-पिछे हाईवा ट्रक को रायपुर की ओर पायलेटिंक करते हुए ले जा रही है टोल प्लाजा से बचते हुए परसदा रेल्वे फाटक से खारून नदी की छोटी पुलिया से होते हुए रायपुर खमतराई की ओर गई है इन रास्तो पर क्रमष़ः सीसीटीवी कैमरो को चेक करते हुए व लगभग 200 सीसीटीवी कैमरो की सहायता से हीरापुर रायपुर कबाडी के गोदाम तक पहुचा जा सका और कबाडी षिव बच्चा तिवारी को पकड कर पूछताछ करने पर अपने गिरोह के सदस्यो आयुष कुमार पाण्डे, आबिद अंसारी, मो0 अहमद, मो0 साकिब के बारे मे बताया व चोरी गई हाईवा ट्रक के कटे पाटर्स, ईंजन, टायर, नंबर प्लेट, डाला एवं नगदी रकम 1.25 हजार बरामद करवाया व गिरोह के अन्य आरोपियो को भी चंद घंटो मे गिरफतार किया गया। अरोपियो से पूछताछ व अग्रिम कार्यवाही थाना खुर्सीपार से की जा रही है।
उक्त कार्यवाही मे एसीसीयू निरीक्षक संतोष मिश्रा, निरीक्षक विरेन्द्र श्रीवास्तव, सउनि शमित मिश्रा, सउनि यषवंत श्रीवास्तव, सउनि नागेन्द्र बंछोर, प्रआर0 सत्येन्द्र मढरिया, प्रआर. चंद्रषेखर बंजीर, आर0 अरविदं मिश्रा, रिकु सोनी, डी रमेष, अमित दुबे, राकेष चौधरी, भावेष पटेल, रमेष पाण्डे, नितिन सिंह, गुनीत निर्मलकर तथा थाना खुर्सीपार के आर0 हर्ष देवागन, चुमुक लाल सिन्हा की उल्लेखनीय भूमिका रही ।

Related Articles

Back to top button