Uncategorized

SSP दुर्ग राम गोपाल गर्ग ने अनुकंपा नियुक्ति हेतु सौपा नियुक्ति आदेश।* ▪️ *पिता की असामयिक निधन के बाद उमेश शुक्ला को दी गई अनुकंपा नियुक्ति ।*

By Dinesh chourasiya

SSP दुर्ग राम गोपाल गर्ग ने अनुकंपा नियुक्ति हेतु सौपा नियुक्ति आदेश।*

▪️ *पिता की असामयिक निधन के बाद उमेश शुक्ला को दी गई अनुकंपा नियुक्ति ।*

▪️ *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा अनुकम्पा नियुक्त के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए अनुकम्पा नियुक्ति संबंधी सभी कार्रवाई जल्द पूरी करने दिए गए निर्देश।*

दिनांक 17.01.2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री राम गोपाल गर्ग के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उमेश शुक्ला को पुलिस विभाग में नौकरी का नियुक्ति आदेश प्रदान किया। इनके पिता स्व. श्री श्रवण कुमार शुक्ला दुर्ग जिले में प्रधानआरक्षक के पद पर पदस्थ थे, नौकरी के दौरान आकस्मिक मृत्यु होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री राम गोपाल गर्ग के द्वारा अनुकम्पा नियुक्त के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए अनुकम्पा नियुक्ति संबंधी सभी कार्रवाई जल्द पूरी करते हुए अनुकम्पा नियुक्ति दिए जाने के निर्देश दिए थे, बुधवार को सभी प्रक्रिया पूर्ण होने पर उमेश को पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर पदस्थ कर नियुक्ति आदेश जारी किया गया। इस अवसर पर उमेश की माता जी भी उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button