Uncategorized

छत्तीसगढ़ के सक्ती में प्रधानमंत्री बोले- कांग्रेस के नेता सिर्फ तिजोरी भरते रहे 60 साल तक एक परिवार ने रिमोट से सरकार चलाई’

By Dinesh chourasiya

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 60 साल तक एक ही परिवार ने खुद या रिमोट से सरकार चलाई। इस दौरान कांग्रेस के नेता सिर्फ अपना तिजोरी भरने का काम किया। कांग्रेसी पूछते थे कि राम मंदिर कब बनाएंगे? हमने मंदिर बनवा दिया। हमने निमंत्रण भी भिजवाया, लेकिन उन्होंने उसे ठुकरा दिया। क्या ये भगवान राम का अपमान नहीं है? क्या ये छत्तीसगढ़ के लोगों का अपमान नहीं है?

पीएम ने आगे कहा हम जो कहते हैं उसे पूरा करने में कमी नहीं करते। हर चुनौती को चुनौती देते हैं। धर्म के नाम पर देश को बांटने वाली कांग्रेस आजादी के बाद पहले दिन से तुष्टिकरण में लगी हुई है। ये कांग्रेस की डीएनए में हैं। दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों का हक छिनना पड़े तो एक सेकेंड भी नहीं लगाएंगे। भाजपा सबका साथ सबका विकास के सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है। पीएम ने ये बातें छत्तीसगढ़ के सक्ती में सभा के दौरान कही।

प्रधानमंत्री मोदी यहां से धमतरी में भी सभा करेंगे। वहीं, अगले दिन यानी 24 अप्रैल की सुबह 10.30 बजे सरगुजा लोकसभा के अंबिकापुर में सभा को संबोधित करेंगे। PM मोदी आज (23 अप्रैल) की रात रायपुर में राजभवन में गुजारेंगे। संभवत: वह देश के पहले प्रधानमंत्री हैं, जो छत्तीसगढ़ के राजभवन में रुकेंगे।

Related Articles

Back to top button