छत्तीसगढ़

धारदार हथियार लेकर गुण्डागर्दी करने वाला आदतन बदमाश गिरफ्तार

By Dinesh chourasiya

 धारदार हथियार लेकर गुण्डागर्दी करने वाला आदतन बदमाश गिरफ्तार
 सुपेला पुलिस की बड़ी कार्यवाही
 आमजनो को चाकू लहरा कर फैला रहा था दहशत
 आरोपी से एक धारदार चाकू जप्त
—00—
ज्ञात हो कि दिनांक 29.11.2023 की रात्रि मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति प्राथमिक शाला कोसानगर सुपेला के पास आम जगह में धारदार हथियार नारियल काटने का चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा है। आदतन बदमाशो पर सतत् निगाह रखते हुए अपराधियो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त है। आज दिनांक 29.11.2023 को मुखबीर सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस द्वारा तत्काल संदेही को घेराबंदी कर प्राथमिक शाला कोसा नगर सुपेला से आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से एक लोहे का नारियल काटने का धारदार चाकू जप्त किया गया। आरोपी संतोष चौधरी पिता विजेन्द्र चौधरी उम्र 30 साल निवासी लक्ष्मी नगर गदा चैक के पास सुपेला को आज दिनांक 30.11.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में दुर्ग जेल भेजा गया।
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक दुर्गेश कुमार शर्मा थाना प्रभारी थाना सुपेला, उनि योगेश्वर वर्मा, सउनि राजेश सिंह, आर. कपिल चैधरी, विशाल सिंह, सुरेन्द्र गिरी का विशेष योगदान रहा।
की गई कार्यवाही:-
अपराध क्रमांक:- 1078/2023
धारा:- 25, 27 आर्म्स एक्ट
गिरफ्तार आरोपी:- संतोष चौधरी पिता विजेन्द्र चौधरी उम्र 30 साल निवासी लक्ष्मी नगर गदा चैक के पास सुपेला

Related Articles

Back to top button