मध्यप्रदेश

जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, ताबड़तोड़ और फायरिंग में 6 की मौत, तीन गंभीर, देखें वीडियो…

By Dinesh chourasiya

मध्यप्रदेश। : मध्यप्रदेश के मुरैना में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ है। मुरैना जिले के लेपा गांव में जमीन विवाद में 6 लोगों को गोली मारी गई है. इसमें 6 लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में 3 महिला और 3 पुरुष हैं। घायलों और शवों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है और 9 साल पहले एक मर्डर हो चुका है। दो परिवारों के बीच जमीन को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही थी. हत्याकांड का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

 

 

बताया जा रहा है कि मरने वालों में कुमारी पत्नी वीरेंद सिंह, बबली पत्नी नरेंद्र सिंह तोमर, मधु कुमारी पत्नी सुनील तोमर, गजेंद्र सिंह पुत्र बदलू सिंह, सत्यप्रकाश पुत्र गजेंद्र सिंह व संजू पुत्र गजेंद्र सिंह है। घायलाें में विनोद सिंह पु. सुरेश सिंह तोमर, वीरेंद्र पुत्र गजेंद्र सिंह है।

घटना मुरैना के सिहोनिया थाना इलाके की है। यहां लेपा गांव में शुक्रवार को दो पक्षों में भीषण गोलीबारी हुई। इसमें 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह धीर सिंह और उसके परिजनों ने हथियारों के साथ गजेंद्र सिंह के घर पर हमला कर दिया। पूरी घटना मोबाइल कैमरों में कैद हो गई है। इसमें दिख रहा है कि किस तरह कुछ लोग हाथ में राइफल लिए दनादन फायरिंग कर रहे हैं। दूसरी तरफ गोली लगते ही लोग जमीन में गिर पड़ते हैं। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। दोनों पक्षोंं के बीच 2013-14 में भी खूनी संघर्ष हुआ था। आज जिस पक्ष पर हमला किया गया, उन्हीं पर इन हत्याओं का आरोप है।

Related Articles

Back to top button