Uncategorized

रायपुर के रेलवे स्टेशन में चेकिंग के दौरान 20 किलो गांजा GRP पुलिस ने पकड़ा एक तस्कर भी हिरासत में

By Dinesh chourasiya

रायपुर – एंटी क्राइम टीम जीआरपी ने मंगलवार को रेलवे स्टेशन रायपुर के प्लेट फ़ार्म नंबर 2 में 1 व्यक्ति से 20 किलो गांजा जब्त किया हैं। जानकारी के अनुसार बिलासपुर की तरफ़ जाने 1 व्यक्ति रायपुर के प्लेटफार्म नम्बर 2 में ट्रेन के इंतज़ार में बैठा था जिसे चेकिंग के दौरान पूछने से जवाब सही नहीं मिला फिर उसके बैग की तलाशी ली गयी, जिसमे 20 किलो 850 ग्राम गाँजा होना बताया, जिसकी कुल क़ीमत 208500/- रुपये /-के आसपास हैं

पकड़े गये व्यक्ति का नाम बदरूद्दीन अंसारी पिता ज़रीरुद्दीन अंसारी उम्र ४५ वर्ष निवासी नागपुर हैं, आरोपी को पकड़कर जी.आर.पी.चौकी भाटापारा के चेकिंग ड्यूटी रायपुर में आये चौकी प्रभारी व हमराह स्टाफ़ को सुपुर्द किया।

संयुक्त कार्यवाही में विशेष रूप से योगदानचौकी प्रभारी भाटापारा वहमराह स्टाफ़ एवं जी.आर.पी. एंटी क्राइम टीम के आरक्षक मन्नु प्रजापति, लक्षमन गाईन, संतोष राठौर, सौरभ नगवांसी व आरपीएफ़ स्टाफ़ भाटापारा का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button