
छत्तीसगढ़
Covid के मद्देनजर 26 जनवरी पर इन आयोजनों पर रोक; CM बघेल बस्तर में और गवर्नर उइके राजधानी में करेंगे ध्वजारोहण
रायपुर। छत्तीसगढ़ में 26 जनवरी गणतंत्र दिसव को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने दिशा निर्देश जारी कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) की तरफ से जारी दिशा निर्देश के अनुसार कोरोना को देखते हुए गणतंत्र दिवस का आयोजन विशेष सतर्कता के साथ आयोजित किया जायेगा।
राज्य स्तर पर आयोजन सुबह 9 बजे से होगा। रायपुर में राज्यपाल अनुसुईया उईके और बस्तर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ध्वजारोहण करेंगे। कोरोना के मद्देनजर राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि स्कूली बच्चों का कार्यक्रम और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम में आमंत्रित किये गये मेहमानों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठाया जायेगा।







देखिये दिशा निर्देश :-














