
दुर्ग न्यूज़📱भेंट मुलाकात कार्यक्रम में सीएम को पहनाई नोटों की माला:किसानो ने बताया 20 क्विंटल में धान बेचने से होगा 5 हजार का लाभ
By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार 2 अप्रैल को दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान पुरई गांव में उनका भेंट मुलाकात कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। यहां लोगों ने सीएम का स्वागत गुलाब फूल देकर और नोटों की माला पहना कर किया। सीएम ने लोगों से पूछा कि उनकी योजनाओं से उन्हें क्या लाभ हुआ। इस पर किसान तोषण साहू ने बताया कि उसने 120 क्विंटल धान बेचा और 26 हजार रुपए का कर्ज माफ कराया। अब वो एक एकड़ में 20 क्विंटल धान बेचेगा तो 5 हजार रुपए का और लाभ होगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हेलीकॉप्टर से 12 बजे मिन स्टेडियम निकुम पहुंचे। यहां से वे ग्राम तिरगा पहुंचेंगे। यहां उन्होंने एक कार्यक्रम में शामिल होकर उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मागांधी और स्व. प्यारेलाल बेलचंदन की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने वहां की जानता को राज्य सरकार की नीतियों और उपलब्धियों के बारे में बताया। यहां से वो निकुम पुरानी बस्ती पहुंच कर प्रदेश स्तरीय नाचा गम्मत महोत्सव में शामिल हुए। यहां सभा को संबोधित किया। इसके बाद वो दोपहर में पुरई गांव आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान सीएम सीधे आम जनता से मिले। मुख्यमंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार सभी वर्गों तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से किसानों को उनकी उपज का अच्छा दाम दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बालोद से मांग आई थी कि दीवाली से पूर्व किसानों के खाते में पैसे आएं। उन्होंने तुरंत आदेश दिया और 17 अक्टूबर को पैसे ट्रांसफर कर दिए गए।








आधा एकड़ की महिला किसान ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान पुरई गांव में आधा एकड़ की महिला किसान उर्वशी चंद्राकार ने मुख्यमंत्री का आभार जाता। उसने कहा कि वो रिसामा की किसान है। उसका 20 हजार रुपए का ऋण माफ हुआ, इससे वो आगे किसानी कर पा रही है। उसकी बात सुनकर मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली हितग्राही महिला है, यह सबसे अच्छी बात है।

शहीद मुकेश साहू की लगेगी प्रतिमा
भेंट-मुलाकात करते हुए थानेश्वर साहू ने अपनी स्वरचित कविता मुख्यमंत्री को सुनाई। इसके बाद उसने मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग चाहते हैं कि शहीद मुकेश साहू के नाम पर प्रतिमा लगाई जाए। मुख्यमंत्री ने तुरंत कहा कि वो प्रतिमा लगाएं हम उसके लिए 5 लाख रुपये देंगे।

कलेक्टर और उद्योग अधिकारी की लगी फटकार
भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान रसमड़ा निवासी देवेंद्र कुमार वैष्णव ने सीएम को बताया कि औद्योगिक क्षेत्र होने की वजह से वहां एक भी कृषि जमीन नहीं है। वहां बड़े बड़े उद्योग तो लग गए, लेकिन स्थानीय लोगों को नौकरी नहीं दी जा रही है। इस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत दुर्ग कलेक्टर को बुलाया पुष्पेंद्र मीणा को बुलाया और जानकारी ली। कलेक्टर ने बताया कि लगातार प्रबंधन से बैठक की जा रही है। इस पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि वो और उद्योग अधिकारी इस संबंध में नियम बनाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कलेक्टर आपको उन लोगों की सूची देंगे जिन्हें रोजगार मिला है और सारी समस्याओं का समाधान होगा।





78 करोड़ के विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण और भूमि पूजन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुरई में भेंट-मुलाकात के दौरान 78 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होंने हितग्राहियों को शासन की योजनाओं के तहत सामग्री वितरित की। राशन कार्ड के बारे में जानकारी लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब सबके लिए राशन है, इस बात पर सहमति जताते हुए सबने हाथ उठाया। हितग्राही नॉमिन साहू ने बताया कि उसके घर में 5 सदस्य हैं, चावल, शक्कर, नमक सब राशन मिल रहा है।




