धर्म-कर्म-आस्था

सातवें दिन होती है मां कालरात्रि की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व…

सातवें दिन होती है मां कालरात्रि की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व…

Chaitra Navratri 2023 : सातवें दिन होती है मां कालरात्रि की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त

प्रबंधक संपादक दिनेश चौरसिया

नई दिल्ली । चैत्र नवरात्रि के सातवे दिन मां दुर्गा के सबसे शक्तिशाली स्वरुप यानि देवी कालरात्रि को समर्पित होता है। मां कालरात्रि बेहद दयालु होती है। अगर कोई भक्त सच्चे मन से मां कालरात्रि की उपासना करें तो उनकी मनोकामना जरुर पूरी होती है। शास्तों में मां कालरात्रि को बेहद ममतामयी बताया गया है। आदिकाल में कई बार अपने भक्तों की रक्षा करने के लिए मां ने दुष्टों का नाश किया है। नवरात्रि में मां कालरात्रि की उपासना से शत्रु और विरोधियों से मुक्ति मिलती है। देवी कालरात्रि जिस पर प्रसन्न हो जाएं बड़ी से बड़ी विपदा टल जाती है यहां तक कि शनि के अशुभ प्रभाव में भी कमी आती है।

मां कालरात्रि पूजा विधि-

सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त होकर साफ- स्वच्छ वस्त्र धारण कर लें।
मां की प्रतिमा को गंगाजल या शुद्ध जल से स्नान कराएं।
मां को लाल रंग के वस्त्र अर्पित करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां को लाल रंग पसंद है।
मां को स्नान कराने के बाद पुष्प अर्पित करें।
मां को रोली कुमकुम लगाएं।
मां को मिष्ठान, पंच मेवा, पांच प्रकार के फल अर्पित करें।
मां कालरात्रि को शहद का भोग अवश्य लगाएं।
मां कालरात्रि का अधिक से अधिक ध्यान करें।मां की आरती भी करें।

 

 

Related Articles

Back to top button