Uncategorized

BIG NEWS : पूर्व विधायक के कोल्ड स्टोरेज में जोरदार धमाका, 7 लोगों की मौके पर मौत, कई घायल, मलबे में दबे मजदूरों का रेस्क्यू जारी 

। BIG NEWS : मेरठ के दौराला क्षेत्र में बसपा के पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह का कोल्ड स्टोरेज है। जहां आज शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। कोल्ड स्टोरेज में बॉयलर फटने से कोल्ड स्टोरेज की छत उड़ गई। बॉयलर फटने से गैस रिसाव भी हो गया। दुर्घटना में 7 लोगों की मौके पर मौत की जानकारी सामने आई है। जबकि 60 से अधिक मजदूर घायल हो गए हैं। इनमें कुछ मलबे में दबेमलबे में दबे तो कुछ रिसाव से बेहोश हो गए हैं, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। जहां कुछ की हालत गंभीर है।

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे कोल्ड स्टोर में बॉयलर फटा। जिससे निमोनिया गैस का रिसाव पूरे कोल्ड स्टोर में हो गया। गैस रिसाव में 50 मजदूर बेहोश हो गए। पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। वहीं बेहोश हुए मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा हैं। इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। घटना की जानकारी लगने पर डीएम, एसएसपी, एडीएम सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम, सीएमओ और एसपी सिटी मौके पर पहुंचे। वहीं कमिश्नर भी मौके पर पहुंच गए हैं।

 

Related Articles

Back to top button