Uncategorized

चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान 

By Dinesh chourasiya

इंदौर के नवलखा बस स्टैंड में आज सुबह एक चलती बस में आग लग गई। बस ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई है। फायर ब्रिगेड के अफसरों के मुताबिक उन्हें सूचना मिली थी कि पाटीदार ट्रेवल्स की बस में आग लगी है। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू किया है।

फायर ब्रिगेड के अफसरों ने बताया कि बस इंदौर से अहमदाबाद के बीच चलती है। मंगलवार सुबह ड्राइवर बस में वेल्डिंग कराने पहुंचा था। वह दुकान की तरफ जा ही रहा था। अचानक इंजन की तरफ से धुआं निकलने लगा। इसी बीच बस में आग फैल गई। ड्राइवर बस रोककर बाहर की तरफ कूद गया। फायर ब्रिगेड के मुताबिक संभवत इंजन में खराबी के चलते आग की लगने की घटना हुई है।

पुलिस के मुताबिक, बस धारीवाल ट्रेवल्स पर अटैच है। हादसे के समय बस पूरी तरह से खाली थी। आग की सूचना पर बीट के जवान उमाशंकर शर्मा और श्यामू सिंह द्वारा आसपास एकत्रित हुई भीड़ को सुरक्षित घटनास्थल से हटाया गया। आग के समय कई लोग बस के पास जाकर उसका वीडियो बनाने में जुटे हुए थे। जिसमें जनहानि की संभावना बन गई थी।

Related Articles

Back to top button