Uncategorized

भिलाई स्टील प्लांट  से 100 किलो स्क्रैब कॉपर केबल चोरी करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल एवं घटना में इस्तेमाल  04 मोबाइल जप्त

By Dinesh chourasiya

 

 

दिनांक 03.09.2026 को केऔसुब इकाई बीएसपी भिलाई द्वारा थाना भिलाई भट्ठी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि भिलाई स्टील प्लांट के अंदर कुछ व्यक्तियों द्वारा प्रवेश कर 100 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर केबल को कार में लोड कर चोरी कर ले जाने का प्रयास किया गया। घटना की सूचना पर थाना भिलाई भट्ठी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा आरोपी हरीश बाग, प्रेम बंजारे, दीपक ठाकुर, अंकुश ठाकुर एवं प्रीतम कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों द्वारा अन्य साथियों के साथ मिलकर भिलाई स्टील प्लांट से स्क्रैब कॉपर केबल चोरी कर ले जाने तथा सीआईएसएफ द्वारा पकड़े जाने की बात सामने आई।

आरोपियों के पेश करने पर 100 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर केबल कीमती 50,000 रुपये एवं घटना में प्रयुक्त 04 मोबाइल फोन कीमती 30,000 रुपये, कुल 80,000 रुपये जप्त किए गए। आरोपियों को दिनांक 04.09.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है

आरोपी का नाम

1. हरीश बाग, उम्र 24 वर्ष, निवासी शंकर पारा, आंगनबाड़ी के पास, स्टेशन मरोदा, थाना नेवई, जिला दुर्ग।
2. दीपक ठाकुर, उम्र 24 वर्ष, निवासी अंबिका स्कूल के पास, पटेल नगर, वार्ड क्रमांक 22, स्टेशन मरोदा, थाना नेवई, जिला दुर्ग।
3. प्रेम बंजारे उर्फ गुड्डू, उम्र 25 वर्ष, निवासी बजरंग पारा, वार्ड क्रमांक 21, स्टेशन मरोदा, थाना नेवई, जिला दुर्ग।
4. अंकुश ठाकुर उर्फ नौउवा, उम्र 20 वर्ष, निवासी इस्पात नगर, शारदा मैत्री स्कूल के पास, रिसाली, थाना नेवई, जिला दुर्ग।
5. प्रीतम कुमार उर्फ पंचू, उम्र 31 वर्ष, निवासी बजरंग पारा, वार्ड क्रमांक 21, स्टेशन मरोदा, थाना नेवई, जिला दुर्ग।

जप्त सामग्री

1. 100 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर केबल, कीमती 50,000 रुपये।
2. घटना में प्रयुक्त 04 मोबाइल फोन, कीमती 30,000 रुपये।
कुल जप्त सामग्री की कीमत : 80,000 रुपये।

Related Articles

Back to top button