भिलाई के 32 बंगला के पास पिस्टल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल एवं कारतूस बरामद
By Dinesh chourasiya









दिनांक 04.09.2026 को प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना भिलाईनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को अवैध पिस्टल एवं कारतूस के साथ पकड़ा।
दिनांक 04.09.2026 को थाना भिलाईनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि 32 बंगला चौक के पास रेलवे लाइन वाले कच्चे रास्ते में तीन व्यक्ति अवैध पिस्टल एवं कारतूस रखे हुए हैं। सूचना की तस्दीक एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई हेतु पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा तीनों संदिग्धों को पकड़ा गया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सूरज ताण्डी, उम्र 29 वर्ष, निवासी 32 बंगला उड़िया बस्ती, भिलाईनगर; दीपक दास उर्फ सिब्बु, उम्र 26 वर्ष, निवासी रायपुर नाका उड़िया बस्ती, थाना पद्मनाभपुर; तथा महेश ताण्डी, उम्र 23 वर्ष, निवासी रायपुर नाका उड़िया बस्ती, थाना पद्मनाभपुर, जिला-दुर्ग बताया।




विधिवत तलाशी लेने पर आरोपी सूरज ताण्डी के कब्जे से एक पिस्टल तथा आरोपी दीपक दास एवं महेश ताण्डी के कब्जे से एक-एक पिस्टल कारतूस बरामद किया गया। हथियार एवं कारतूस रखने के संबंध में वैध लाइसेंस/दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु नोटिस दिए जाने पर आरोपियों द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।
आरोपियों के विरुद्ध आयुध अधिनियम की धारा 25 एवं 27 के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए दिनांक 04.09.2026 को गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण में हथियार के स्रोत एवं अन्य संबंधित पहलुओं के संबंध में विवेचना जारी है।
आरोपी का नाम
1. सूरज ताण्डी, उम्र 29 वर्ष, निवासी 32 बंगला उड़िया बस्ती, भिलाईनगर, जिला-दुर्ग।
2. दीपक दास उर्फ सिब्बु, उम्र 26 वर्ष, निवासी रायपुर नाका उड़िया बस्ती, थाना पद्मनाभपुर, जिला-दुर्ग।
3. महेश ताण्डी, उम्र 23 वर्ष, निवासी रायपुर नाका उड़िया बस्ती, थाना पद्मनाभपुर, जिला-दुर्ग।
जप्त सामग्री
1. एक नग पिस्टल, अनुमानित कीमत ₹2,00,000/-।
2. दो नग पिस्टल कारतूस, अनुमानित कीमत ₹1,000/-।
कुल अनुमानित कीमत ₹2,01,000/-।







