Uncategorized

CG में खेत में मिली 14 साल के लड़के की नग्न लाश:अननेचुरल सेक्स के बाद मर्डर की आशंका, गला दबाकर मारा फिर दफनाया; पुरानी रंजिश थी

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में पुराने विवाद के चलते 14 साल के लड़के की गला दबाकर हत्या कर दी गई। इसके बाद उसकी नग्न लाश खेत में दफना दिया गया। आरोपी हेमंत कुमार (22) पैसों का लालच देकर उसे अपने साथ ले गया था। इस दौरान उसने वारदात को अंजाम दिया।

बताया जा रहा है कि मर्डर के पहले उसने नाबालिग के साथ अननेचुरल सेक्स भी किया है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद इसकी पुष्टि की जाएगी।मामले में रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है।

पढ़िए हत्या की सिलेसिलेवार पूरी कहानी…

जानकारी के मुताबिक, सक्ती थाना क्षेत्र में रहने वाले 9वीं क्साल का छात्र 8 जुलाई को गांव के हेमंत कुमार (22) के साथ घर से निकला था, इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। रिश्तेदारों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

इसके बाद रिश्तेदार थाने पहुंचे और गुमशुदगी दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने स्पेशल टीम बनाई और जांच शुरू की। पूछताछ में सामने आया कि नाबालिग को आखिरी बार हेमंत कुमार के साथ देखा गया, जो कि नशे का आदी है।

ऐसे में पुलिस ने संदेही हेमंत कुमार केंवट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली।

पैसों का लालच देकर ले गया, फिर की हत्या

आरोपी ने बताया कि करीब 6-7 महीने पहले हरदा गांव के कुछ युवकों से उसका विवाद हुआ था। उसे शक था कि कपिल ने ही इस विवाद की जानकारी दूसरों को दी थी। इसी बात से नाराज होकर उसने बदला लेने की योजना बनाई।

8 जुलाई की रात हेमंत ने नाबालिग को चोरी का लोहा बेचकर पैसे कमाने का लालच दिया और अपने साथ बोर घर ले गया। वहां गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने उसके कपड़े दूसरी जगह फेंक दिए, फिर फावड़े से गड्ढा खोदकर शव को खेत में दफना दिया।

फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में निकाला गया शव

11 जुलाई को आरोपी की निशानदेही पर अधिकारियों, डॉक्टरों और फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में खेत से शव निकाला गया। रिश्तेदारों ने शव की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

इस मामले में एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने बताया कि रंजिश के चलते आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। चाय-नाश्ता के बाद वह नाबालिग को खेत ले गया, फिर फॉर्महाउस का फावड़ा निकालकर गड्डा खोदा और शव को दफना दिया।

मर्डर, किडनैपिंग का केस दर्ज

एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मर्डर, किडनैपिंग और जानकारी छिपाने के खिलाफ धारा लगाई है। बीएनएस की धारा 137(2), 103(1) और 238 के तहत मामला दर्ज किया है।

आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। आगे जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर भी कार्रवाई की जाएगी।

…………………..

Related Articles

Back to top button