Uncategorized

होली पर्व के पहले दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 02 दिन में 121 आदतन अपराधी को जेल भेजा होली पर्व के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु विशेष अभियान जारी

By Dinesh chourasiya

 

 

दिनांक 01.03.2026 को 97 आदतन आरोपियों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही*
▪️ *दिनांक 28.02.2026 को 24 आरोपियों पर पूर्व में की गई थी समान कार्यवाही*
▪️ *विगत 02 दिवस में कुल 121 असामाजिक तत्वों को जेल दाखिल किया गया*
▪️ *होली पर्व के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु विशेष अभियान जारी*

होली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए जिला दुर्ग में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से असामाजिक तत्वों, धारदार हथियार रखने वालों एवं पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आदतन आरोपियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इस हेतु मुखबीर तंत्र सक्रिय किया गया है तथा संवेदनशील क्षेत्रों में सतत पेट्रोलिंग की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 01.03.2026 को अशांति फैलाने एवं आपराधिक घटना घटित करने की आशंका पर 97 आदतन आरोपियों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल दाखिल किया गया।

पूर्व में दिनांक 28.02.2026 को 24 आदतन आरोपियों के विरुद्ध भी धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गई थी। इस प्रकार विगत 02 दिवस में कुल 121 आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है।

थाना-वार कार्यवाही का विवरण निम्नानुसार है –
दुर्ग – 08
मोहन नगर – 14
पद्मनाभपुर – 05
पुलगांव – 01
अंजोरा – 10
जेवरा सिरसा – 01
नगपुरा – 01
नेवई – 03
वैशाली नगर – 03
सुपेला – 06
स्मृतिनगर – 01
छावनी – 06
जामुल – 15
खुर्सीपार – 03
पुरानी भिलाई – 10
कुम्हारी – 04
पाटन – 08
उतई – 08
रानीतराई – 01
अण्डा – 02
जामगांव आर – 01
अमलेश्वर – 03
धमधा – 04
नंदिनी – 03

 

Related Articles

Back to top button