Uncategorized

महाशिवरात्रि पर 12 ज्योतिर्लिंग समेत सभी शिव मंदिरों में भीड़:3-3 km तक लाइन लगी; महाकाल मंदिर 44 घंटे, काशी विश्वनाथ 69 घंटे खुला रहेगा

By Dinesh chourasiya

देशभर में बुधवार को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जा रहा है। मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर (महाकाल मंदिर) के पट मंगलवार रात 2.30 बजे खुले। सुबह 4 बजे मंगला आरती की गई। अगले 44 घंटे तक भक्त बिना अनुमति के भगवान महाकाल के दर्शन कर सकेंगे।

वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर मंगला आरती के बाद सुबह 3.30 बजे से श्रद्धालुओं के लिए लगातार 69 घंटे के लिए खोला गया है। चारों पहर की आरती के दौरान भी श्री काशी विश्वनाथ महादेव का झांकी दर्शन चलता रहेगा। सप्तऋषि और श्रृंगार आरती नहीं होगी।

गुजरात में प्रथम ज्योतिर्लिंग श्री सोमनाथ महादेव मंदिर आज सुबह 4 बजे से लगातार 42 घंटे तक श्रद्धालुओं के लिए खुला है। वहीं झारखंड के देवघर स्थित बाबा वैद्यनाथ मंदिर में 2 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। यहां सुबह से भी भक्तों की लंबी लाइन लगी हुई है।

तमिलनाडु के कोयंबटूर में सद्गुरु जग्गी वासुदेव के ईशा योग सेंटर पर महाशिवरात्रि को लेकर खास तैयारी की गई है। यहां शाम को भव्य कार्यक्रम होगा। इसमें विदेशों से भी श्रद्धालु पहुंचे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button