Uncategorized

भिलाई के VIP कैफे में पुलिस का छापा, कश लेते कई को पुलिस ने दबोचा परोसा जा रहा था नशे का सामान, पुलिसवालों का संचालक से विवाद देर रात आते रहे नेताओ के थाने में फोन 

By Dinesh chourasiya

कैफे संचालक के गिरफ्तार कर ले जाते पुलिस वाले - Dainik Bhaskar

भिलाई में लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के पास VIP कैफे में पुलिस ने शनिवार देर रात छापेमारी की। रात 11 बजे भी कैफे खुला मिला। कैफे में लोगों को हुक्का परोसा जा रहा था। पुलिस ने 5-6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा बड़ी संख्या में हुक्का और अन्य सामानों की जब्ती की गई है। पूरा मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक रात 11 बजे अचानक सुपेला थाने के 2 सिपाही सिविल ड्रेस में VIP कैफे पहुंचे। सिपाहियों ने अंदर जाते ही हुक्का को जब्त करना शुरू किया। इससे कैफे संचालक रिषभ गुप्ता और प्रियांशु गप्ता ने उन्हें रोका और सिविल में गए पुलिसवालों से विवाद करने लगा।

इसी बीच पीछे से सुपेला पुलिस के और जवान और एसआई पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने आगे की कार्रवाई की। साथ ही पुलिस ने मौके से 5-6 लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

वह कैफे जहां देर रात की गई छापेमारी

कार्रवाई के दौरान वहां कुछ मीडिया पर्सन भी पहुंचे। उनसे इस कार्रवाई को छिपाने की कोशिश की गई, उन्हें कैफे के अंदर नहीं जाने दिया गया। जब मीडिया कैफे के बाहर से नहीं हटी तो बाद में एक पुलिस कर्मी मुंह में कपड़ा बांध कर कैफे के अंदर से कई लोगों को निकालता हुआ दिखा। पुलिसकर्मी उन्हें गाड़ी में बैठाकर थाने ले गया।

पुलिस वाले कार्रवाई के बाद आरोपियों को थाने ले जाते हुए

VIP कैफे में एक ठगी का आरोपी भी धुएं के छल्ले उड़ाता हुआ मिला। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को देर रात थाने ले जाया गया। वहां पुलिस ने ना तो एक भी आरोपी का नाम बताया है और ना ये बताया कि उनके खिलाफ किन किन धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

कार्रवाई को दबाने आते रहे अप्रोच

इस कार्रवाई को दबाने और मामले को रफा दफा करने के लिए कई नेताओं के फोन आते रहे तो वहीं खुद कैफे संचालक के परिजन और कुछ पहुंच वाले लोग थाने में रात भर डटे रहे।

कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई- थाना प्रभारी

सुपेला थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है, लेकिन कितने लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई और किसके खिलाफ की गई ये जानकारी देने से उन्होंने मना कर दिया।

एसपी दुर्ग जितेंद्र शुक्ला को भी फोन लगाया गया तो उन्होंने टीआई को जानकारी देने की बात कही, लेकिन कार्रवाई की डिटेल में जानकारी किसी ने नहीं दी।

पहले भी पड़ चुका है यहां छापा

VIP कैफे अवैध हुक्का बार संचालित करने के नाम से बदनाम है। यहां रात के 11 से 12 बजे तक लड़के लड़कियां हुक्का और सिगरेट के छल्ले उड़ाने आते हैं। कैफे के अंदर ही एक कमरा बना हुआ है। साथ ही उसके बगल से एक कपड़े की दुकान लगी है।

जब पुलिस वालों का दबाव अधिक बढ़ता है या रेड पड़ती है तो कैफे संचालक लड़के लड़कियों को पीछे के रास्ते से या कपड़े की दुकान के रास्ते उन्हें बाहर निकाल देता है।

Related Articles

Back to top button