Uncategorized

आईपीएस राजविंदर सिंह भट्टी ने CISF के महानिदेशक का पदभार संभाला 

By Dinesh chourasiya

 

केंद्र सरकार ने आईपीएस अधिकारी राजविंदर सिंह भट्टी  को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) का प्रमुख नियुक्त किया। आईपीएस जविंदर सिंह भट्टी ने आज केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया है

बता दें कि कार्मिक मंत्रालय के अनुसार राजविंदर सिंह भट्टी को पदभार ग्रहण करने की तिथि से 30 सितंबर 2025 को उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि तक के कार्यकाल के लिए CISF के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।

राजविंदर सिंह भट्टी के बार में :

  • राजविंदर सिंह भट्टी 1990 बैच के भोपाल कैडर के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं।
  • भट्टी ने नवंबर 2005 में तत्कालीन दबंग और पूर्व सिवान सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन को गिरफ्तार कर प्रसिद्धि पाई थी।
  • उन्हें दिसंबर 2022 में बिहार का DGP नियुक्त किया गया था।
  • राजविंदर सिंह भट्टी को एक सख्त और अनुशासित पुलिस अधिकारी के रूप में जाना जाता है।
  • उन्होंने बिहार DGP बनने से पहले, पूर्वी कमान सीमा सुरक्षा बल में ADG के रूप में काम किया था।
  • राजविंदर सिंह भट्टी, जिन्हें आमतौर पर आरएस भट्टी के नाम से जाना जाता है, ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने से पहले बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस (BSAP) के महानिदेशक के रूप में सेवा की थी। BSAP को पहले BMP के नाम से जाना जाता था।
  • पंजाब के निवासी राजविंदर सिंह भट्टी को बिहार कैडर आवंटित किया गया था, जिसके बाद वे पटना आए। बिहार में, उन्होंने विभिन्न पदों पर काम किया।
  • पटना के सिटी एसपी के अलावा, उन्होंने बरह के सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP), जहानाबाद, गोपालगंज, पूर्णिया में एसपी, सिवान में डीआईजी, पटना जोन के आईजी, सुरक्षा के आईजी, केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के संयुक्त निदेशक, नागरिक उड्डयन के महानिदेशक के रूप में भी कार्य किया।

Related Articles

Back to top button