छत्तीसगढ़

भिलाई में नेशनल हाईवे के किनारे दूसरे दिन भी अतिक्रमण के खिलाफ चला निगम का बुलडोजर 34,500 का जुर्माना वसूला गया 

By Dinesh chourasiya

भिलाई शहर के मध्य से गुजरने वाले नेशनल हाइवे की सर्विसलेन पर कब्जे के खिलाफ दूसरे दिन भी निगम की कार्रवाई जारी रही। गुरुवार को उत्तर गंगोत्री क्षेत्र से कार्रवाई शुरू की गई। 5 कंडम वाहन, 6 नग ठेला, 3 ग्लो साइन बोर्ड, बैनर पोस्टर जब्त किए गए। नेक्शा कार शो रूम संचालक ने सर्विस रोड पर कब्जा कर रखा था। रोड पर बाउंड्रीवाल खड़ाकर गेट लगा दिया था, जिसे निगम ने तोड़ा। टीवीएस शो रूम से लेकर आगे तक से भी सर्विस लेन से कब्जा हटाया गया। निगम ने कुल 20 स्थानों पर कार्रवाई की। 34500 रुपए का जुर्माना वसूला गया।

कमला मेडिकल के पास, ट्रेवल्स एजेंसी, पैथोलॉजी लैब, मेडिकल स्टोर्स के ग्लो साइन बोर्ड से लेकर अन्य जगहों से कब्जा हटाने की कार्रवाई की गई। अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने बताया कि जीई रोड के दोनों किनारे व्यवसायी जिन्होंने सर्विस रोड के किनारे अवैध कब्जा या अतिक्रमण कर सड़क बाधा डाल रखा था, उन सभी पर कार्रवाई की गई।

आयुक्त की मौजूदगी में दुर्ग में भी अभियान चला

दुर्ग में निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर की मौजूदगी में अभियान शुरू किया गया। गौरवपथ साईं द्वार चौक से महिला समृद्धि बाजार, जेल तिराहों चौक और महाराजा चौक क्षेत्र से बोरसी रोड तक सड़क किनारे फल व सब्जी ठेलों को हटाया गया। इस दौरान सड़कों के किनारे खड़ी ठेलो और दुकान के बाहर बोर्ड, बैनर पोस्टर को हटवाया गया। साथ ही फुटपाथ व सड़क को भी खाली कराया गया। गुरुवार शाम को यह कार्रवाई की गई। जुर्माना भी वसूला गया।

Related Articles

Back to top button