Uncategorized

कलेक्टर का बड़ा एक्शन,राजस्व प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही, 6 पटवारी सस्पेंड, एक RI भी निलंबित

कलेक्टर का बड़ा एक्शन,राजस्व प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही, 6 पटवारी सस्पेंड, एक RI भी निलंबित

 

 

CG Breaking News : दुर्ग जिले के  कलेक्टर (collector) ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने जिले में 6 पटवारी, 1 RI को ससपेंड (suspend) दिया है। राजस्व प्रकरण के मामलों में देरी पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए ये आर्डर दिया है।

 

 

 

 

राजस्व प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा करते हुए कलेक्टर  पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने लापरवाही पाए जाने पर 6 पटवारियों और एक आर.आई. के निलंबन प्रस्ताव भेजने के लिए अनुविभागीय अधिकारियों ( officers)को कहा। उनमें धमधा अनुविभाग के 4 पटवारी तथा पाटन अनुविभाग के 2 पटवारी तथा 1 राजस्व निरीक्षक शामिल हैं।

 

 

विभिन्न प्रकरणों में अपने प्रतिवेदन भेजने में काफी विलंब किया

 

 

कलेक्टर ने समीक्षा में पाया कि इन्होंने विभिन्न प्रकरणों में अपने प्रतिवेदन भेजने में काफी विलंब( delay) किया। जिसकी वजह से इन प्रकरणों का निराकरण रूका रहा। सामाजिक संगठनों द्वारा सामाजिक कार्यक्रमों में जरूरत के लिए भवन आदि की जरूरत होती है। उन्हें सुविधा हो सके, इसके लिए शासन ने ऐसे सामाजिक संगठनों के लिए रियायती दरों पर नजूल जमीन उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन को कहा है।

पटवारी( patwari) और आरआई( RI) के प्रतिवेदन समय पर आयें

 

 

कलेक्टर ने कहा कि राजस्व न्यायालयों के निरीक्षण के दौरान यह देखा गया है कि कुछ आवेदन ऐसे थे कि कुछ दिनों पहले ही आवकजावक शाखा में आ गये थे लेकिन इन्हें पंजीकृत नहीं किया गया था। ऐसी स्थिति न आये, इसके लिए आवकजावक शाखा के साथ ही रीडर के रजिस्टर भी इन्हें पंजीकृत किया जाए। रीडर की अनुपस्थिति में उनके द्वारा किये जा रहे सामान्य कार्य संपादित होते रहे, इसके लिए सहायक ग्रेड को प्रशिक्षित किया जाए। उन्होंने कहा कि कुछ मामलों में समयसीमा से काफी लंबे समय से प्रकरण लंबित हैं। एसडीएम इनकी मानिटरिंग करें और शीघ्रता से इन्हें हल करने की कोशिश करें। साथ ही मामलों के समयसीमा पर निराकरण के लिए यह भी जरूरी है कि पटवारी और आरआई के प्रतिवेदन समय पर आयें।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button