छत्तीसगढ़

आज जारी होगी कांग्रेस की दूसरी सूची, CEC की बैठक में नए चेहरों पर लगेगी मुहर… CG Congress Candidate 2nd List leaked! कांग्रेस की दूसरी सूची पर सस्पेंस शीघ्र खत्म होने वाला है। दिल्ली में आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक है। Laxmi Vishwakarma Publish Date – October 17, 2023 / 06:12 AM IST CG Congress Candidate 2nd List 2023 CG Congress Candidate 2nd List 2023 CG Congress Candidate 2nd List: रायपुर। कांग्रेस की दूसरी सूची पर सस्पेंस शीघ्र खत्म होने वाला है। दिल्ली में आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक है। इस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगेगी। वहीं कांग्रेस की इस बैठक में शामिल होने के लिए सीएम भूपेश बघेल सोमवार को नई दिल्ली रवाना हुए। जानकारी के मुताबिक दूसरी सूची में भी कई विधायकों का टिकट खतरे में पड़ सकता है, वहीं ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि नए चेहरों को मौका दिया जाएगा। Read more: Jabalpur News : 2 साल की लापता बच्ची का घर से ही मिला शव, हालत देखकर कांप गई सबकी रूह CG Congress Candidate 2nd List : जानकारी के मुताबिक हारी हुई सीटों पर नए प्रत्याशियों को कांग्रेस जगह दे सकती है। बता दें कि आज केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्यों के साथ ही छत्तीसगढ़ के नेताओं की बैठक होगी, जिसमें मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य व उप मुख्यमंत्री टीएस बाबा, प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज हिस्सा लेंगे। दिल्ली में 17 अक्टूबर को कांग्रेस सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की उपसमिति की बैठक होगी। इस बैठक में कांग्रेस की दूसरी सूची के नामों पर अंतिम मुहर लगेगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस की दूसरी सूची 18 से 20 अक्टूबर के बीच जारी हो सकती है। IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

By Dinesh chourasiya

 

 

t: रायपुर। कांग्रेस की दूसरी सूची पर सस्पेंस शीघ्र खत्म होने वाला है। दिल्ली में आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक है। इस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगेगी। वहीं कांग्रेस की इस बैठक में शामिल होने के लिए सीएम भूपेश बघेल सोमवार को नई दिल्ली रवाना हुए। जानकारी के मुताबिक दूसरी सूची में भी कई विधायकों का टिकट खतरे में पड़ सकता है, वहीं ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि नए चेहरों को मौका दिया जाएगा।

: जानकारी के मुताबिक हारी हुई सीटों पर नए प्रत्याशियों को कांग्रेस जगह दे सकती है। बता दें कि आज केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्यों के साथ ही छत्तीसगढ़ के नेताओं की बैठक होगी, जिसमें मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य व उप मुख्यमंत्री टीएस बाबा, प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज हिस्सा लेंगे। दिल्ली में 17 अक्टूबर को कांग्रेस सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की उपसमिति की बैठक होगी। इस बैठक में कांग्रेस की दूसरी सूची के नामों पर अंतिम मुहर लगेगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस की दूसरी सूची 18 से 20 अक्टूबर के बीच जारी हो सकती है।

 

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button