CRIMEअपराधछत्तीसगढ़

दुर्ग पुलिस की अवैध हुक्का पार्लर पर दविश: रेस्टोरेंट (ढाबा ) के अंदर हुक्का पिलाने वाले आरोपी रंगे हाथो पकड़ाया।

दुर्ग : पुलिस अधीक्षक जिला दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)  संजय ध्रुव, नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग  बैंकर वैभव रमनलाल के मार्गदर्शन में जिले में हो रहे अवैध नशे के कारोबार के संबंध मे सतत् निगरानी रखी गई थी। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर दिनांक 15.01.2023 को ममता किचन रेस्टोरेंट जेवरा के संचालक मावेश रत्नानी उर्फ साहिल पिता संजय रत्नानी उम्र 21 वर्ष निवासी संतरा बाड़ी थाना मोहन नगर जिला दुर्ग को अवैध रूप से लाभ अर्जित करने हेतु हुक्का का पॉट लगाकर नव युवको को हुक्का उपलब्ध कराया गया था|

की सूचना पर घेरा बंदी कर आरोपी के कब्जे से 04 नग हुक्का पाँट, 4 नग हुक्का पाईप, 01 पैकेट कोल जुमला कीमती करीबन 5,000 रूपये को जप्त किया गया आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध छ.ग. धुम्रपान निषेध एवं ध्रुमपान न करने वालो का स्वास्थ प्रतिबंधात्मक अधिनियम 1957 की धारा 8,11 के तहत कार्यवाही की गई उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक मुकेश सोरी चौकी प्रभारी जेवरा सिरसा, प्र.आर. 1383 रोशन सिंह, प्र.आर 134 जितेन्द्र सिंह कुशवाह, आरक्षक 1570 बालमुकुंद साहू आर 969 वसीम खान की सराहनी भुमिका एवं योगदान रहा।

आरोपी का नाम

 

  1. भावेश रत्नानी उर्फ साहिल पिता संजय रत्नानी उम्र 21 वर्ष निवासी संतरा बाड़ी थाना मोहन नगर जिला दुर्ग

Related Articles

Back to top button