छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के कैलेंडर का किया विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के कैलेंडर का विमोचन किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के पदाधिकारियों ने भेंट कर मुख्यमंत्री को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाईयां दी। इस अवसर पर अध्यक्ष छत्तीसगढ़ संचालनालयीन (विभागाध्यक्ष) शासकीय कर्मचारी संघ राम सागर कौशले और छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के सदस्य चन्द्रशेखर तिवारी, सतीष मिश्रा तथा पंकज पांडेय भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने अपाक्स के कैलेंडर का किया विमोचन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक अधिकारी-कर्मचारी संगठन के कैलेंडर का विमोचन किया। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया सहित अपाक्स के प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र देवांगन, कौशल वर्मा, अरूण बघेल, रवि गढ़पाले और अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाईयां दी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button