देश-विदेश

PM मोदी ने अब इस मंत्री को हटाया, सौंपा स्वास्थ्य विभाग, कल किरेन रिजिजू से छिना था कानून मंत्रालय

नई दिल्ली : केंद्र की मोदी सरकार ने कल एक चौंकाने वाला फैसला लेते हुए किरण रिजिजू से कानून मंत्रालय वापिस ले लिया था। इसके एवज में उन्हें पृथ्वी विज्ञान विभाग की जिम्मेदारी सौंप दी गई थी। किरण रिजिजू का मंत्रालय संसदीय कार्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल को सौंप दिया गया था। यह फैसला इतना अचानक लिया गया की खुद दूसरे मंत्री और पार्टी के लोगों को इसकी कानो कान खबर नहीं लगी।

वही अब एक बार फिर से केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल किया गया हैं। हालांकि यह बदलाव कानून मंत्रालय में ही किया गया हैं। दरअसल इस बार कानून राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल का मंत्रालय बदला गया है। अब उन्हें स्वास्थ्य मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया। चूंकि कानून मंत्रालय में अर्जुन राम मेघवाल राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के तौर पर नियुक्त किए गए हैं इसलिए दूसरे राज्य मंत्री का वहां से अब ट्रांसफर कर दिया गया है।

गौरतलब हैं की कल ही कानून मंत्री के तौर पर अर्जुन राम मेघवाल ने पदभार भी ग्रहण कर लिया था।
किरेन रिजिजू ने अर्जुन राम मेघवाल को बधाई देते हुए ट्वीट किया कि विधि और न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने पर मेरे सहयोगी अर्जुन राम मेघवाल को शुभकामनाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में आम नागरिकों को बेहतर न्याय दिलाने की दिशा में समर्पित रूप से काम करेंगे।

Related Articles

Back to top button