
छत्तीसगढ़
एक बार फिर रायपुर में चाकूबाजी: पुरानी रंजिश के चलते 2 युवकों पर चाकू से हमला, आरोपी फरार
By Dinesh chourasiya
रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराधी चोरी, डकैती जैसे कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। जहां पुरानी रंजिश के चलते बदमाश ने 2 युवकों को चाकू से हमला कर दिया है। जिसके बाद आरोपी और उसके साथी मौके से फरार हो गए
जानकारी के अनुसार, मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते बदमाश ने घटना का अंजाम दिया है और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आनन फानन में घायल युवक को मेकाहरा में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है।
















