Uncategorized

CJP का प्रदर्शन, दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन बंद:बंगाल से 2 हजार CRPF जवान एयरलिफ्ट किए गए; कॉकरोच पार्टी बोली- सरकार बात करने आए

By Dinesh chourasiya

कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच सरकार ने दूसरी बार बातचीत की पेशकश की है। सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जेपी नड्डा उनसे बात करना चाहते हैं और उन्हें उनके आवास पर बुलाया था लेकिन पार्टी ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है।

उधर, सुरक्षा के कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रों स्टेशन बंद कर दिए गए है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन का आज 33वां दिन है। यहां बुधवार सुबह से हजारों प्रदर्शनकारी जुटे हैं। इनमें 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान पुलिस की लाठियों, आंसू गैस के गोलों का शिकार हुए लोग भी पहुंचे हैं।

इधर दिल्ली पुलिस ने संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा पर अलग-अलग थानों में 10 FIR दर्ज की हैं। प्रदर्शनकारियों पर RAF जवानों पर जानलेवा हमला, पथराव, तोड़फोड़ और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप हैं।

सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह मंगलवार देर रात गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सोनम वांगचुक से मिले। वांगचुक 28 जून से अनशन पर हैं। दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश पर उन्हें मंगलवार को सफदरजंग अस्पताल से मेदांता में भर्ती कराया गया है।

जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान मंच पर सोनम वांगचुक की फोटो, संविधान की कॉपी, चरखा, बाइबिल, बुद्ध की प्रतीमा और रामचरितमानस रखी गई है।
जंतर-मंतर पर बुधवार सुबह हजारों प्रदर्शनकारी जुटे हैं। इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं।
बुधवार सुबह जंतर-मंतर पर मंच के सामने प्रदर्शनकारी जमीन पर सोते दिखे।

Related Articles

Back to top button