Aradhna news BalodBalodUncategorizedअंतर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़राजनीतिराज्य
Trending

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट कन्या विद्यालय अर्जुंदा में पालक-शिक्षक बैठक संपन्न, एचपीवी वैक्सीन व जल संरक्षण पर किया गया जागरूक

'मोर गांव-मोर पानी' अभियान के तहत छात्राओं ने लिखा जल संरक्षण का संदेश, पालकों ने विद्यालय विकास में सहयोग का दिया भरोसा

 

 

रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)

बालोद, 18 जुलाई 2026

विकासखंड गुंडरदेही के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम कन्या विद्यालय, अर्जुंदा में आज विद्यालय परिसर में पालक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन, उपस्थिति तथा आगामी शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान पालकों को विशेष रूप से ‘एच.पी.वी. वैक्सीन’ के महत्व एवं जागरूकता के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही, ‘नीरचेतना अभियान’ के अंतर्गत ‘मोर गांव-मोर पानी’ जल संचयन कार्यक्रम के तहत छात्राओं द्वारा पत्र लेखन का कार्य भी किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना था। बैठक में उपस्थित पालकों ने विद्यालय के सर्वांगीण विकास में अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Back to top button